हिमाचल डेस्कः प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार, 18 फरवरी को प्रदेश के चार जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि लाहुल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, निचले और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
ये भी देखें :-
सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 23 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी तथा तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
तापमान बढ़ने से ठंड से राहत
वर्तमान में प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे सर्दी का एहसास बना रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर का असर
जनजातीय जिला Lahaul and Spiti में ठंड का प्रभाव अधिक बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है। कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान -8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि Tabo में न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...