Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana road accident: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई बेकाबू कार, हादसे में 20 वर्षीय युवक की गई जान

February 19, 2026

Haryana road accident: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई बेकाबू कार, हादसे में 20 वर्षीय युवक की गई जान

Haryana road accident: हरियाणा के बराड़ा क्षेत्र से दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बता दें कि थंबड़-रामपुर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई, जिसमें 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे सड़क के किनारे जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मुलाना स्थित एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :

मृतक की पहचान गुरदेव मोहल्ला के निवासी 20 वर्षीय जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से थंबड़ गांव का रहने वाला था और बी.बी.ए. की पढ़ाई कर रहा था। बराड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

ये भी देखें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें