शिमला: राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार तारादेवी में नगर निगम वल्र्ड क्लास वेलनेस सेंटर बनाएगा। मेयर सुरेंद्र चौहान ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए बताया कि इस परियोजना पर 66 करोड़ रुपए खर्च होंगे और यहां मरीजों को फाइव स्टार स्तर की सुविधाएं व बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मेयर ने 688 करोड़ रुपए का सरप्लस बजट पेश किया, जो पिछले साल के 188 करोड़ रुपए से काफी अधिक है।
उन्होंने निगम की आय बढ़ाने के लिए शहर में रियल एस्टेट कारोबार शुरू करने की घोषणा भी की। इसके तहत नगर निगम स्वयं फ्लैट बनाकर बेचेगा, जिससे निगम को आर्थिक मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ेगा। एमसी मेयर सुरेंद्र चौहान ने अपना लगातार तीसरा बजट किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...