Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Dhurandhar 2’ का ट्रेलर 5 मार्च को होगा रिलीज? 19 मार्च को ‘टॉक्सिक’ से होगी मेगा बॉक्स ऑफिस टक्कर

February 21, 2026

‘Dhurandhar 2’ का ट्रेलर 5 मार्च को होगा रिलीज? 19 मार्च को ‘टॉक्सिक’ से होगी मेगा बॉक्स ऑफिस टक्कर

Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड में इस समय दो बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। एक तरफ रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ है, तो दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’। दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर तय मानी जा रही है।

5 मार्च को आ सकता है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता चरम पर है और ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में बढ़ा तापमान, दक्षिण में बारिश की आशंका, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

 

इस सीक्वल में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार कहानी हमजा के अतीत की परतें खोलेगी कि कैसे वह एक जासूस बना और किन हालातों ने उसकी जिंदगी की दिशा बदल दी। इस पार्ट में अक्षय खन्ना का किरदार नजर नहीं आएगा, जिससे कहानी की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

‘टॉक्सिक’ से सीधी भिड़ंत
उधर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों से दमदार प्रतिक्रिया मिल रही है। भव्य सेट, एक्शन और बड़े पैमाने पर बनाई गई इस फिल्म को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है। चूंकि दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ओपनिंग वीकेंड पर स्क्रीन काउंट और एडवांस बुकिंग का बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

पहले पार्ट का जादू अब भी कायम
‘धुरंधर’ का पहला भाग दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय है। फिल्म के गाने और डायलॉग सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड करते रहते हैं। हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे के दौरान साझा किए गए एक वीडियो में भी फिल्म के गाने की झलक देखने को मिली थी, जिससे इसकी चर्चा और बढ़ गई।

ये भी पढ़ें- राशिफल: आज इन 2 राशियों के लोग रहें सावधान! संबंधों में कड़वाहट और किसी से धोखा मिलने के आसार

 

इसके अलावा जब ‘धुरंधर’ को Netflix पर रिलीज किया गया, तो यह प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रही। डिजिटल सफलता के बाद अब इसके सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

किसके नाम होगी बॉक्स ऑफिस की बाजी?
19 मार्च को दर्शकों के पास दो बड़े विकल्प होंगे, एक तरफ जासूसी थ्रिलर का रोमांच, तो दूसरी ओर बड़े पैमाने की एक्शन एंटरटेनर। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर किसकी कमाई का ग्राफ ऊंचा जाता है।

फिलहाल सभी की निगाहें 5 मार्च पर टिकी हैं। क्या सच में ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर उसी दिन रिलीज होगा? आधिकारिक ऐलान का इंतजार जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें