Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में तापमान बढ़ा, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

February 21, 2026

हिमाचल में तापमान बढ़ा, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल डेस्क: प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला सहित मनाली, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, ऊना और धर्मशाला में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, हालांकि कई जगह यह सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

ये भी देखें :-

ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 4 से 2 डिग्री सेल्सियस, मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में 4 से 9 डिग्री सेल्सियस और निचले मैदानी क्षेत्रों में 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 9 डिग्री अधिक रहा। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में यह 5 से 15 डिग्री, मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में 15 से 25 डिग्री और निचले मैदानी क्षेत्रों में 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

इस दौरान ताबो में 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

मौसम को लेकर चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, 22 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 22 और 23 फरवरी को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। हालांकि सप्ताह के शेष दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

अगले 2 से 3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद फिर 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में इतनी ही गिरावट आने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जबकि उसके बाद 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

शिमला 7.4, सुंदरनगर 8.1, भुंतर 7.2, कल्पा 0.2, धर्मशाला 9.2, ऊना 8.8, नाहन 9.1, केलांग -3.7, पालमपुर 8.5, सोलन 6.2, मनाली 3.9, कांगड़ा 10.3, मंडी 8.5, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 9.0, कुकुमसेरी -2.9, सेऊबाग 6.0, बरठीं 7.8, कसौली 9.8, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 5.9, देहरा गोपीपुर 13.0, ताबो -3.6 और नेरी 14.2।

प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान

शिमला 18.5, सुंदरनगर 26.4, भुंतर 25.4, कल्पा 16.6, धर्मशाला 23.0, ऊना 29.0, नाहन 24.8, सोलन 24.0, मनाली 18.6, कांगड़ा 26.6, मंडी 26.8, जुब्बड़हट्टी 20.6, बरठीं 26.3, ताबो 9.8 और नेरी 27.9।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें