Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा! उदयपुर के लिए इस अंदाज में हुए रवाना

February 21, 2026

जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा! उदयपुर के लिए इस अंदाज में हुए रवाना

एंटरटेनमेंट डेस्क: साउथ और बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी कथित शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एयरपोर्ट पर दिखे दोनों सितारे

शनिवार, 21 फरवरी की सुबह रश्मिका और विजय को एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों अलग-अलग पहुंचे, लेकिन उनके एक ही दिन एयरपोर्ट पर नजर आने के बाद अटकलें तेज हो गईं कि शायद वे शादी की तैयारियों के लिए उदयपुर रवाना हो रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि वे किस शहर के लिए रवाना हुए थे।

लुक की बात करें तो विजय देवरकोंडा ब्लैक ओपन शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। वहीं रश्मिका ग्रे स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक लोअर में दिखीं। रश्मिका के माथे पर छोटी सी बिंदी भी नजर आई। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। कार से उतरते समय रश्मिका फोन पर व्यस्त दिखीं, लेकिन पैपराजी को देखकर उन्होंने मुस्कुराते हुए अभिवादन भी किया।

वायरल हुआ घर सजने का वीडियो और कार्ड की तस्वीरें

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर लाइटों और झालरों से सजा हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद शादी की खबरों को और हवा मिल गई। इसके साथ ही कथित वेडिंग इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें भी इंटरनेट पर फैल रही हैं। इन कार्ड्स में 26 फरवरी को शादी और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का जिक्र बताया जा रहा है। फिलहाल, दोनों कलाकारों या उनके परिवार की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’ की चर्चा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शादी समारोह को पूरी तरह निजी रखा जाएगा। खबर है कि फंक्शन में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की जा सकती है यानी मेहमानों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यहां तक कि कार्यक्रम की शूटिंग करने वाली टीम से भी गोपनीयता समझौते (NDA) पर हस्ताक्षर करवाए जाने की बात कही जा रही है। साथ ही सुरक्षा के लिए किसी विदेशी कंपनी की सेवाएं लेने की भी चर्चा है। हालांकि, इन सभी दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फैंस को कपल की ओर से आने वाले बयान का इंतजार है।

Video: मेवात में नकल रहित बोर्ड परीक्षाओं की मांग तेज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें