Mann Ki Baat Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम का 131वां एपिसोड आज रविवार को प्रसारित हुआ। इस बार के एपिसोड में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। आइए जानते हैं, प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में क्या खास बातें साझा कीं।
‘मन की बात’ एक मजबूत मंच है
प्रधानमंत्री ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए देश ने हाल ही में दिल्ली में हुए Global AI Impact Summit के दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धियां देखीं। इस समिट में कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप सेक्टर से जुड़े लोग भारत मंडपम में एकत्र हुए थे। यह समिट एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इस्तेमाल से भविष्य में दुनिया को किस दिशा में ले जाना है, इस पर विचार किया गया।
AI Impact Summit में हुए कई प्रभावशाली उत्पादों की प्रस्तुति
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समिट में उन्हें दुनिया के नेताओं और टेक्नोलॉजी के CEOs से मिलने का मौका मिला। उन्होंने समिट की Exhibition में कई चीजों को देखा और कुछ उत्पादों ने सभी नेताओं पर गहरी छाप छोड़ी। दो उत्पादों का उन्होंने खास उल्लेख किया गया।
‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है। इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किए हैं। यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है…” pic.twitter.com/dK1TOIA6nY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
अमूल का AI आधारित उत्पाद
प्रधानमंत्री ने अमूल के बूथ पर दिखाए गए एक उत्पाद का जिक्र किया, जिसमें AI की मदद से जानवरों का इलाज किया जा रहा है। इसके जरिए किसानों को अपने डेयरी फार्म और जानवरों की देखभाल में मदद मिल रही है। 24×7 AI असिस्टेंस से किसानों को अपने काम में आसानी हो रही है।
पांडुलिपियों को संरक्षित करने में AI का योगदानप्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे AI की मदद से हमारे प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को संरक्षित किया जा रहा है। वे उदाहरण के रूप में सुश्रुत संहिता का जिक्र करते हुए बताते हैं कि कैसे तकनीकी मदद से पांडुलिपियों की इमेज क्वालिटी को सुधारा गया और फिर उसे मशीन पढ़ने योग्य टेक्स्ट में बदला गया। यह AI तकनीक हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में सहायक हो रही है।
‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था…इस लिस्ट में ऐसे कई नाम हैं, जो कनाडा के साथ-साथ भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका… pic.twitter.com/1E9ZhVoNlY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
भारतीय मूल के खिलाड़ियों की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय मूल के उन खिलाड़ियों की सराहना की, जो दूसरे देशों के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम T-20 World Cup के मैच देख रहे होते हैं, तो कई बार खिलाड़ी की जर्सी पर दूसरे देश का नाम होता है, लेकिन उनका नाम सुनकर हमें लगता है कि ये तो हमारे देश का खिलाड़ी है। यह देखकर हमें खुशी होती है कि वह खिलाड़ी अपनी जड़ें नहीं भूलता और भारत की पहचान को सम्मानित करता है।
आलिन शेरिन अब्राहम की दुखद घटना
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की नन्ही बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम की मौत पर शोक व्यक्त किया। आलिन महज 10 महीने की थी और उसे खोने का दुख अपार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक बड़ा हादसा था, और आलिन के माता-पिता का दिल दहला देने वाला दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ ही दिन पहले हमने केरल की एक मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया है। महज 10 महीनों में वो इस दुनिया से चली गई…इतने गहरे दर्द के बीच भी उसके माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे हर देशवासी का हृदय उनके प्रति… pic.twitter.com/LDVKmD8xK2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
आलिन के माता-पिता का नेक निर्णय
प्रधानमंत्री मोदी ने आलिन के माता-पिता की सराहना की, जिन्होंने अपनी बच्ची के अंगदान का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही बड़ा और महान निर्णय था। इस दुखद समय में भी उन्होंने दूसरों की मदद करने का सोचा, जिससे बहुत से लोगों की जिंदगी बच सकती थी। प्रधानमंत्री ने उनके निर्णय को सभी भारतीयों के लिए एक प्रेरणा बताया।
साइबर ठगी से सावधान रहें
प्रधानमंत्री ने लोगों को साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अक्सर हमें खबरें मिलती हैं कि साइबर ठग किसी वरिष्ठ नागरिक की जीवनभर की कमाई ठग ले जाते हैं। कभी बच्चों की फीस के पैसे, तो कभी कारोबारियों से धोखाधड़ी की खबरें आती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं, जब वे फोन पर खुद को बड़े अधिकारी बताते हैं और लोग बिना समझे जानकारी शेयर कर देते हैं। इसीलिए हमें हमेशा सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...