
हिमाचल डेस्कः आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से देशभर के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी के बाद प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। प्रदेश पुलिस ने सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी करते हुए प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
ये भी देखें :-
प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए हैं कि मंदिरों में सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए तथा डॉग स्क्वॉड की तैनाती की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई मंदिरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस और खुफिया एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...