चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के आगामी बजट सत्र कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि इस बार सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है, क्योंकि राज्य के इतिहास में पहली बार बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी।
पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्यपाल के संबोधन से प्रारंभ होगी। 7 मार्च को अवकाश रहेगा, जबकि 8 मार्च (रविवार) को राज्य सरकार बजट पेश करेगी। संसदीय परंपराओं के लिहाज से यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की संभावना
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए विशेष योजना की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने से जुड़ा ऐलान संभव है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बजट और अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा
9 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा और उस पर चर्चा होगी। इसके बाद 10 और 11 मार्च को बजट पर दो दिनों तक विस्तृत बहस की जाएगी। सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों को उनकी संख्या के अनुपात में बोलने का समय आवंटित किया जाएगा।
12 मार्च को गैर-सरकारी कार्य (नॉन-ऑफिशियल बिजनेस) के लिए दिन निर्धारित किया गया है, जिसमें निजी विधेयक और अन्य प्रस्तावों पर विचार होगा।
ये भी पढ़ें:
सत्र के बीच ‘इन्वेस्ट पंजाब’ का आयोजन
बजट सत्र के दौरान 13 से 15 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इस अवधि में मोहाली में ‘इन्वेस्ट पंजाब’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस निवेश सम्मेलन में देश और विदेश से उद्योगपति और निवेशक भाग लेंगे तथा राज्य में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। 16 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बजट सत्र न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और निवेश संबंधी घोषणाओं के कारण भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। रविवार को बजट पेश करने का निर्णय राज्य की राजनीतिक रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...