Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: अखिलेश यादव ने बद्रिका आश्रम की कच्ची सड़क पर साधा निशाना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर कसा तंज

February 25, 2026

Himachal: अखिलेश यादव ने बद्रिका आश्रम की कच्ची सड़क पर साधा निशाना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर कसा तंज

हिमाचल डेस्कः समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्लेख करते हुए सड़कों की स्थिति पर सवाल उठाए।

ये भी देखें :-

जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के मरयोग स्थित गिरि गंगा बद्रिका आश्रम के निजी दौरे के दौरान उन्होंने यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम संपर्क मार्ग की कच्ची सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। हिमाचल से रवाना होने के बाद किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ बन सकती है, तो आश्रमों को जोड़ने के लिए ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं बनाई जा सकती? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इससे धर्म का मार्ग प्रशस्त होगा और सच्चे धर्मनिष्ठ लोगों को सत्संग के साथ-साथ, “महाझूठ के इस शासनकाल” में ‘सच-संग’ का भी पुण्यफल मिल सकेगा।

साझा किया गया वीडियो यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम संपर्क मार्ग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मरयोग स्थित आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा ओम स्वामी से मुलाकात की। यह दौरा धार्मिक होने के साथ-साथ गोपनीय भी रहा। सिरमौर पुलिस के पास इस हाई-प्रोफाइल यात्रा का कोई आधिकारिक कार्यक्रम दर्ज नहीं था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह सुबह पहुंचे और दोपहर करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें