Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा… कौन है ज्यादा अमीर? जानें-दोनों की कमाई और नेटवर्थ

February 26, 2026

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा… कौन है ज्यादा अमीर? जानें-दोनों की कमाई और नेटवर्थ

Rashmika-Vijay Net Worth: इंडियन सिनेमा के लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस उनके प्री-वेड़िंग फंक्शंस और ‘विरोश’ की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस बीच दोनों की कमाई और नेटवर्थ को लेकर जानकारियां सामने आई हैं।

रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ और कमाई

रश्मिका मंदाना की अनुमानित नेटवर्थ 2026 में लगभग 66 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। बता दें कि एक फिल्म के लिए रश्मिका आमतौर पर 4 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं, जबकि बड़ी हिट फिल्मों के लिए उनकी फीस 10 करोड़ तक जाती है।

रश्मिका ज्वेलरी, ब्यूटी, बेवरेज और कंज्यूमर ब्रांड्स के साथ भी काम करती हैं। इनमें स्वारोवस्की, बोट, कल्याण ज्वैलर्स, 7UP और मीशो शामिल हैं। वह वीगन ब्यूटी ब्रांड प्लम में एंबेसडर और इन्वेस्टर दोनों हैं।

उनके रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, हैदराबाद और कूर्ग में प्रॉपर्टीज़ शामिल हैं, जिनमें अकेले बेंगलुरु वाला घर 8 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा उनके पास ऑडी Q3, रेंज रोवर स्पोर्ट और मर्सिडीज-बेंज C-क्लास जैसी लग्ज़री कारें हैं।

ये भी पढ़ें :

विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ और कमाई

वहीं, विजय देवरकोंडा की अनुमानित नेटवर्थ 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत फिल्में हैं, जिसमें प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए वे 12 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

विजय ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी कमाई करते हैं, एक इंस्टाग्राम पोस्ट से लगभग 40 लाख रुपये तक की कमाई होती है। उनके बिज़नेस वेंचर्स में क्लोदिंग ब्रांड राउडी वियर और हैदराबाद ब्लैक हॉक्स वॉलीबॉल टीम में हिस्सेदारी शामिल है।

विजय का हैदराबाद में शानदार घर 15 करोड़ रुपये का है और उनके पास BMW 5 सीरीज़, फोर्ड मस्टैंग, वोल्वो XC90, मर्सिडीज-बेंज GLS और रेंज रोवर जैसी कई लग्ज़री कारें हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास 30 करोड़ रुपये कीमत का प्राइवेट जेट भी है।

ये भी पढ़ें :

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कितनी है कंबाइंड नेटवर्थ?

रश्मिका और विजय दोनों ने फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिज़नेस और रियल एस्टेट में निवेश कर मजबूत करियर बनाया है। अनुमानित कंबाइंड नेटवर्थ 130 करोड़ से 136 करोड़ रुपये के बीच है। फैंस इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि शादी की डिटेल्स फिलहाल सीक्रेट रखी गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें