Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने जर्मन चांसलर से मुलाकात की

February 26, 2026

शी चिनफिंग ने जर्मन चांसलर से मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क: पेइचिंग समयानुसार 25 फरवरी की दोपहर को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग के दियाओयुथाई स्टेट गेस्टहाउस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात की, जो चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और जर्मनी क्रमशः दुनिया की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं, और चीन और जर्मनी के बीच संबंध न केवल दोनों देशों के हितों से संबंधित हैं, बल्कि यूरोप और दुनिया पर भी इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति में सबसे गहन परिवर्तन हो रहे हैं।

दुनिया जितनी अधिक अशांत और जटिल होती जा रही है, चीन और जर्मनी को रणनीतिक संचार को मजबूत करने, रणनीतिक पारस्परिक विश्वास को बढ़ाने और चीन और जर्मनी के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी के निरंतर विकास को बढ़ावा देने की उतनी ही अधिक आवश्यकता है।

शी चिनफिंग ने चीन-जर्मनी संबंधों के भविष्य के विकास के लिए तीन सुझाव पेश किए। पहला, एक-दूसरे का समर्थन करने वाले विश्वसनीय साझेदार बनना। दूसरा, खुले विचारों वाले और पारस्परिक रूप से लाभकारी नवोन्मेषी साझेदार बनना। तीसरा, एक-दूसरे को समझने और सराहना करने वाले मानवीय और सांस्कृतिक साझेदार बनना।

मर्ज़ ने कहा कि राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से जर्मनी और चीन ने मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और घनिष्ठ सहयोग बनाए रखा है, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ हुआ है। जर्मनी चीन के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है, एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करता है और चीन के साथ मित्रता की परंपरा को जारी रखने, आपसी सम्मान और खुले सहयोग को बनाए रखने और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लगातार गहरा करने के लिए तत्पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें