Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup, India vs Zimbabwe : भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी भी जिंदा

February 26, 2026

T20 World Cup, India vs Zimbabwe : भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी भी जिंदा
ICC Men’s T20 World Cup 2026 : आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला है। यह मुक़ाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतरी है। संजू सैमसन की रिंकू सिंह की जगह वापसी हुई है। इसके अलावा उपकप्तान अक्षर पटेल को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया गया है। वहीं, जिम्बाब्वे ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।

अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रनों का लक्ष्य दिया है। करो या मरो मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड एनगरावा।

IND = 256/4 (20)    India won by 72 runs

ZIM = 184/6 (20)
PLAYER OF THE MATCH =  Hardik Pandya

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें