Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में सरकारी नौकरी का धमाका: मान सरकार भरेगी आंगनबाड़ी के 6,110 पद, आवेदन की तारीख बढ़ी

February 27, 2026

पंजाब में सरकारी नौकरी का धमाका: मान सरकार भरेगी आंगनबाड़ी के 6,110 पद, आवेदन की तारीख बढ़ी

अमृतसर: पंजाब सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार ने 6,110 पदों पर भर्ती प्रक्रि या शुरू की है। अमृतसर पूर्वी की विधायक जीवन जोत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की बाल-केंद्रित नीति के तहत इन नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दिया गया है।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 6,110 रिक्तियां भरी जानी हैं जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर 1,316 पद व आंगनबाड़ी हैल्पर 4,794 पद है। विधायक ने स्पष्ट किया कि इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं। जो उम्मीदवार पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा अप्लाई करने की जरूरत नहीं है, लेकिन वे महिलाएं जिनके आवेदन पिछली बार दस्तावेजों की कमी से रद्द हुए थे, वे फिर से अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।

इच्छुक उम्मीदवार केवल आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पोर्टल 11 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। ध्यान रहे कि किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें