Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा ने किया खुले युद्ध का ऐलान, कहा- अब खुली जंग होगी…

February 27, 2026

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा ने किया खुले युद्ध का ऐलान, कहा- अब खुली जंग होगी…

इंटरनेशनल डेस्क। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार आधी रात के बाद अफगानिस्तान के कुछ सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन एयरस्ट्राइक के बाद मामला और गंभीर हो गया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि अब दोनों देशों के बीच “खुला युद्ध” शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब हालात बहुत आगे बढ़ चुके हैं और पाकिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए पूरी ताकत से जवाब देगा।

 

तालिबान पर लगाये गंभीर आरोप
ख्वाजा आसिफ ने अपनी पोस्ट में अफगानिस्तान की मौजूदा तालिबान सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब नाटो सेनाएं अफगानिस्तान से वापस गई थीं, तब उम्मीद थी कि वहां शांति स्थापित होगी और तालिबान अपनी जनता और क्षेत्र की भलाई पर ध्यान देगा। लेकिन उनके अनुसार ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का “प्रॉक्सी” बना दिया है। अफगानिस्तान में दुनिया भर के आतंकवादियों को पनाह दी जा रही है। वहां से आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। अफगान जनता को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। महिलाओं से वे अधिकार छीन लिए गए हैं, जो उन्हें इस्लाम ने दिए हैं।

सब्र का प्याला भर चुका है…
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने हालात को सामान्य रखने के लिए सीधे और अपने मित्र देशों के माध्यम से हर संभव कोशिश की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पूरी कूटनीति अपनाई, लेकिन इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने पिछले 50 वर्षों में करीब 50 लाख अफगान शरणार्थियों को अपने यहां शरण दी। आज भी लाखों अफगान नागरिक पाकिस्तान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनका कहना था कि अब पाकिस्तान के “सब्र का प्याला भर चुका है” और अब वह अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।

 पाकिस्तान की सेना इस समय निर्णायक जवाब दे रही
अपनी पोस्ट में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की सेना इस समय निर्णायक जवाब दे रही है। उन्होंने लिखा कि अब दोनों देशों के बीच खुला युद्ध शुरू हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान कोई दूर देश नहीं है, बल्कि अफगानिस्तान का पड़ोसी है और वह वहां की स्थिति को अच्छी तरह समझता है। अंत में उन्होंने धार्मिक नारा लगाते हुए कहा कि अब हालात निर्णायक मोड़ पर हैं और पाकिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए पूरी ताकत लगाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें