
करनाल: पुलिस की सीआईए-टू टीम ने उबर ड्राइवर की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गत दिनों कैब ड्राइवर शाहरूख का शव पश्चिमी यमुना नगर की पटरी के पास गांव स्टौंडी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ था। पुलिस की विभिन्न टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीआईए-2 टीम इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यवाही करते हुए कैब चालक शाहरूख की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी प्रवीण उर्फ पीना निवासी गांव कैमला, जिला करनाल, व जतिन निवासी गांव जौहरा, गोहाना जिला सोनीपत को काबू कर लिया गया।
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिल्ली क्षेत्र से एक कैब बुक करवाई गई तथा चालक को बहाने से करनाल के घरौंडा क्षेत्र के गांव कैमला में सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां दोनों आरोपियों ने चालक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया तथा गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई अमल में लाई गई।
सीआईए-2 टीम ने तकनीकी विेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर करनाल में मुकदमा नंबर 134/2026 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ पीना को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि वारदात में प्रयुक्त साधनों, लूटी गई गाड़ी की बरामदगी की जा सके। इस मामले में गहनता से जांच जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...