चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बदलते मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में आंशिक संशोधन करने का फैसला लिया है। बता दें कि 1 मार्च से 31 मार्च तक सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में संबंधित विभाग की ओर से सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नए आदेशों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें:
प्रशासन का कहना है कि सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधन समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समयानुसार ही कक्षाएं संचालित करें। साथ ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और समय पालन को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया गया है।