Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel Attacks Iran: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला… खामेनेई के घर को उड़ाया; हाई अलर्ट जारी

February 28, 2026

Israel Attacks Iran: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला… खामेनेई के घर को उड़ाया; हाई अलर्ट जारी

Israel Attacks Iran: मध्य पूर्व में तनाव अब चरम पर पहुँच गया है। इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया है। जानकारी के अनुसार इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास को नुकसान पहुँचा, हालांकि वह इस समय तेहरान में नहीं हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान (सेफ हाउस) पर भेजा गया है।

इजरायली मीडिया के अनुसार, इस हमले में ईरान के लगभग 30 ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें सैन्य और खुफिया प्रतिष्ठान शामिल हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के आवास और इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी ईरान की ओर से नहीं हुई है।

राजधानी तेहरान में धमाके

बता दें कि शनिवार को तेहरान के डाउनटाउन इलाके में जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुम्हूरी इलाके में मिसाइलें गिरीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में धुएँ के गुबार उठते देखे गए। अलजजीरा के संवाददाता ने भी विस्फोट और धुएँ की पुष्टि की।

ये भी पढ़ें :

इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान…

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा, “हमारे इस प्री-एम्प्टिव अटैक का उद्देश्य इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह हमला रणनीतिक और सुनियोजित था।”

ये भी पढ़ें :

हाई अलर्ट की स्थिति

हमले के बाद पूरे तेहरान में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और कई इलाकों में आवाजाही सीमित कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब ईरान की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ईरान जवाबी कार्रवाई करता है, तो इसका प्रभाव सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे मध्य-पूर्व में संघर्ष बढ़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें