Ali Khamenei death: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में खामेनेई मारे गए। इस घटनाक्रम ने पूरे मध्य पूर्व में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।
सोशल मीडिया पोस्ट से संकेत
खामेनेई के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से फारसी भाषा में एक संदेश साझा किया गया, जिसमें कुरआन की आयत का हवाला देते हुए लिखा गया कि “ईमान वालों में ऐसे लोग हैं जिन्होंने अल्लाह से किया वादा पूरा कर दिखाया… कुछ शहीद हो गए और कुछ इंतजार में हैं।” इस पोस्ट को व्यापक रूप से उनकी शहादत की पुष्टि के तौर पर देखा जा रहा है।
بسم الله الرحمن الرحیم
مِنَ الْمُؤْمِنِینَ رِجالٌ صَدَقُوا ما عاهَدُوا اللّهَ عَلَیْهِ فَمِنْهُمْ مَنْ قَضى نَحْبَهُ وَ مِنْهُمْ مَنْ یَنْتَظِرُ وَ ما بَدَّلُوا تَبْدِیلاًhttps://t.co/vVE1NYLvr3 pic.twitter.com/H3xLBUullf
— KHAMENEI.IR | فارسی (@Khamenei_fa) March 1, 2026
ईरान की सैन्य निगरानी से जुड़े एक आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने भी लिखा, “हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटने वाले हैं। इस्लामी क्रांति के नेता, इमाम खामेनेई शहीद हो गए हैं।”
Indeed, to God we belong and to Him we shall return.
The Leader of the Islamic Revolution of Iran, Imam Khamenei, has been martyred. pic.twitter.com/3XI7i74pMi
— Iran Military Monitor (@IRIran_Military) March 1, 2026
40 दिन का राष्ट्रीय शोक
ईरान सरकार ने देशभर में 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और सात दिनों के अवकाश की घोषणा की है। तेहरान सहित कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। शोक के साथ-साथ गुस्से का माहौल भी देखा जा रहा है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पहले ही किए गए थे दावे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ समय पहले ही खामेनेई के मारे जाने का दावा किया था। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और इजरायल के साथ समन्वय में “सटीक और निर्णायक” हमला किया गया। ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि खामेनेई की मौत ईरान की जनता के लिए “व्यवस्था परिवर्तन का अवसर” है। वहीं नेतन्याहू ने कहा था कि हमले के बाद मिले संकेत बताते हैं कि ईरान का शीर्ष नेतृत्व निशाने पर था।
मलबे में मिला शव: रिपोर्ट
इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान पर हुए हमले के बाद मलबे से खामेनेई का शव बरामद किया गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- Big Breaking: अली खामेनेई की अमेरिकी हमले में मौत, ईरानी मीडिया की पुष्टि
क्षेत्र में बढ़ती अनिश्चितता
खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे और देश की सैन्य, न्यायिक और धार्मिक नीतियों पर अंतिम निर्णय का अधिकार रखते थे। उनकी मौत ने सत्ता के उत्तराधिकार, संभावित जवाबी कार्रवाई और क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...