Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

होली से पहले आम जनता को लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा; जानिए नए रेट्स

March 1, 2026

होली से पहले आम जनता को लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा; जानिए नए रेट्स

LPG Price Hike: होली से पहले आम जनता को महंगाई का झटका लगा हैं। आपको बता दें कि देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 1 मार्च से लागू नई दरों के मुताबिक, सिलेंडर के दाम 28 से 31 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। वहीं, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें

दिल्ली: 1740.50 रुपये से बढ़कर 1768.50 रुपये
कोलकाता: 1844.50 रुपये से बढ़कर 1875.50 रुपये
मुंबई: 1692.00 रुपये से बढ़कर 1720.50 रुपये
चेन्नई: 1899.50 रुपये से बढ़कर 1929.00 रुपये

इस बढ़ोतरी का असर रेस्टॉरेंट, होटल और ढाबा संचालकों पर पड़ेगा। होली जैसे त्योहार के करीब लागत बढ़ने से उनके व्यवसाय पर दबाव बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें :

घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर

दिल्ली: 853.00 रुपये
कोलकाता: 879.00 रुपये
मुंबई: 852.50 रुपये
चेन्नई: 868.50 रुपये

पीएनजी यानी पाइपलाइन गैस की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पीएनजी की दर 48.59 रुपये प्रति SCM है, वहीं नोएडा में 48.46 रुपये, गुरुग्राम में 47.40 रुपये, कानपुर में 49.95 रुपये और अजमेर में 50.27 रुपये प्रति SCM है।

ये भी पढ़ें :

इस बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू उपयोगकर्ताओं को पुरानी कीमतों पर गैस उपलब्ध होगी, जबकि व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं को अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें