पंजाब डेस्क: जालंधर के मोता सिंह नगर इलाके में स्थित वरदान IVF सेंटर के बाहर अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गया। लगातार दूसरे दिन डॉक्टरों को निशाना बनाए जाने से शहर के मेडिकल समुदाय में भय का माहौल है।
हेलमेट पहनकर आया, 5 राउंड फायर कर हुआ फरार
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे एक युवक बाइक से अस्पताल के बाहर पहुंचा। उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की, हथियार लोड किया और फिर अस्पताल के मुख्य गेट की ओर बढ़ा। इसके बाद उसने एक के बाद एक करीब पांच गोलियां चलाईं। गोलियां अस्पताल के गेट को भेदते हुए आर-पार निकल गईं। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई और हमलावर मौके से भाग निकला। हमलावर ने पूरे समय हेलमेट पहना रखा था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
स्टाफ में दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच
फायरिंग के समय अस्पताल में कुछ कर्मचारी मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना-6 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
ये भी पढ़ें:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं और आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी टीमों की मदद ली जा रही है। आसपास के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। बाइक के नंबर के आधार पर हमलावर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...