Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana Constable Recruitment: 7 मार्च से शुरू हो सकते हैं फिजिकल टेस्ट, HSSC ने दी जानकारी

March 1, 2026

Haryana Constable Recruitment: 7 मार्च से शुरू हो सकते हैं फिजिकल टेस्ट, HSSC ने दी जानकारी

Haryana Constable Recruitment: हरियाणा में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में प्रवेश करने जा रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा 5500 पदों के लिए आयोजित भर्ती में लिखित परीक्षा पूरी होने के बाद अब फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) कराए जाएंगे। संभावना है कि यह प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार, पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के बास्केटबॉल और वॉलीबॉल हॉल को फिजिकल टेस्ट के लिए आरक्षित किया गया है।

ये भी पढ़ें :

तीन लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

5500 कांस्टेबल पदों के लिए लगभग तीन लाख युवाओं ने आवेदन किया है। लिखित परीक्षा के बाद अब अभ्यर्थियों को दौड़, ऊंचाई माप और अन्य शारीरिक मानकों की परीक्षा से गुजरना होगा। उम्मीदवार इन दिनों मैदानों में कड़ी तैयारी कर रहे हैं।

आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि स्पोर्ट्स कोटा के उम्मीदवारों का PMT और PST एक साथ आयोजित किया जाएगा ताकि प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिजिकल टेस्ट से जुड़ा वायरल पत्र सही है और जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

ये भी देखें :

आयोग ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और क्रम के अनुसार पंचकूला पहुंचकर परीक्षण देना होगा। मार्च माह में तय केंद्रों पर नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें