हिमाचल डेस्कः खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहां रह रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों की सुरक्षा को लेकर उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है। खाड़ी देशों में कार्यरत हिमाचलियों की सुरक्षा और संभावित वापसी को लेकर नियमित जानकारी ली जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकांश खाड़ी देशों में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है और वहां काम कर रहे हिमाचली सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
संयुक्त अरब अमीरात में सबसे अधिक हिमाचली
प्रवासी संगठनों के अनुमान के अनुसार, लगभग 25 से 35 हजार हिमाचली विभिन्न खाड़ी देशों में कार्यरत हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या संयुक्त अरब अमीरात में है, जहां करीब 10 से 12 हजार हिमाचली काम कर रहे हैं।
अन्य देशों में भी बड़ी संख्या
इसके अलावा सऊदी अरब में छह से आठ हजार, कुवैत में तीन से चार हजार, कतर में दो से तीन हजार, ओमान में करीब दो हजार तथा बहरीन में लगभग एक हजार हिमाचली कार्यरत होने का अनुमान है।
एक-दूसरे के संपर्क में प्रवासी
हिमाचली प्रवासी समुदाय इंटरनेट मीडिया समूहों और विभिन्न संगठनों के माध्यम से लगातार एक-दूसरे के संपर्क में है और हालात पर नजर बनाए हुए है। ईरान के साथ जारी तनाव के बीच खाड़ी देशों में रह रहे लोगों के परिवारों की चिंता बढ़ गई है। हाल ही में ईरान की ओर से किए गए हमलों की खबरों के बाद परिजन और अधिक चिंतित हो गए हैं। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर अब तक अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...