BREAKING: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से नेताओं के नाम घोषित किए हैं। जिनकी नीचे दी गई सूची निम्न है…
बिहार से दो उम्मीदवार घोषित
बिहार से बीजेपी ने दो नेताओं को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
-नितिन नवीन
– शिवेश कुमार
पार्टी ने इन दोनों नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।
असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मौका
असम से बीजेपी ने दो नामों की घोषणा की है।
– तेराश गोवाला
– जोगेन मोहन
दोनों नेता राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/38I3mo5KMb
— BJP (@BJP4India) March 3, 2026
छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने राज्य में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए उन्हें मौका दिया है।
हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट
हरियाणा से बीजेपी ने संजय भाटिया को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को उम्मीद है कि वे राज्यसभा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
ओडिशा से दो नामों की घोषणा
ओडिशा से बीजेपी ने दो नेताओं को उम्मीदवार बनाया है।
– प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल
– सुजीत कुमार
इन दोनों नेताओं को पार्टी ने राज्यसभा के लिए चुना है।
पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने राहुल सिन्हा को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं।