Arjun Tendulkar-Saaniya wedding News: महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar शादी के बंधन में बंध गए हैं। अर्जुन ने 5 मार्च को मुंबई में अपनी करीबी दोस्त सानिया चंडोक के साथ शादी रचाई। यह शादी काफी चर्चा में रही क्योंकि इसमें क्रिकेट और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि अपने बेटे अर्जुन और बहू सानिया को आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।
Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.❤️
Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. 💐 pic.twitter.com/HhkU9is64F
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026
क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां हुईं शामिल
अर्जुन और सानिया की शादी में कई पूर्व क्रिकेटर भी पहुंचे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर Aakash Chopra ने अर्जुन तेंदुलकर के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि अर्जुन तेंदुलकर को खुशियों और आनंद से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और उनके पूरे परिवार को भी बधाई दी। आकाश चोपड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में Suresh Raina और उनकी पत्नी भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान Rahul Dravid भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी में शामिल हुए।
Wishing Arjun Tendulkar a life of happiness and joy. Congratulations to @sachin_rt and the entire family. 😇 pic.twitter.com/Bvl5qblhjo
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 5, 2026
परिवारों के बीच पुराना रिश्ता
बताया जाता है कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के परिवारों के बीच कई सालों से अच्छा रिश्ता है। सचिन तेंदुलकर सानिया के दादा रवि घई को लंबे समय से जानते थे। जहां अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं सानिया चंडोक एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। वह एक पेट स्पा चेन चलाती हैं और अपने बिजनेस में काफी सफल मानी जाती हैं।

बहन सारा ने कराई दोनों की मुलाकात
कहा जाता है कि अर्जुन और सानिया की मुलाकात में अर्जुन की बहन Sara Tendulkar की अहम भूमिका रही। सारा अक्सर अपनी करीबी दोस्त सानिया को जिम सेशन, ब्रंच और छुट्टियों पर साथ ले जाती थीं। इसी दौरान अर्जुन और सानिया की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
2025 में हुई थी सगाई
अर्जुन और सानिया ने 13 अगस्त 2025 को मुंबई में एक निजी समारोह में सगाई की थी। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। सगाई की खबर काफी समय तक निजी रखी गई थी। बाद में सचिन तेंदुलकर ने एक सवाल के जवाब में रेडिट पर इसकी पुष्टि की, जिसके बाद यह खबर सार्वजनिक हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...