Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

होली पर सड़कों पर हुल्लड़बाजी; 1948 चालान, 55 ड्रंक एंड ड्राइव में पकड़े गए

March 6, 2026

होली पर सड़कों पर हुल्लड़बाजी; 1948 चालान, 55 ड्रंक एंड ड्राइव में पकड़े गए

लुधियाना: होली के त्यौहार पर जहां शहर में रंग और उमंग का माहौल देखने को मिला, वहीं कई स्थानों पर युवाओं द्वारा हुल्लड़बाजी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के मामले भी सामने आए। सड़कों पर हुल्लड़बाजी और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए ट्रैफिक विभाग की ओर से विशेष कार्रवाई की गई। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना हैलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1948 चालान काटे। इसके अलावा कई वाहनों को जब्त भी किया गया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त रु ख अपनाया। ट्रैफिक पुलिस ने एल्कोमीटर की मदद से जांच की, जिसमें 55 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव के तहत चालान किए गए।

वहीं दूसरी ओर जालंधर बाईपास चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने कुछ युवकों को काबू किया, जो ट्रैक्टर पर खतरनाक तरीके से सवार होकर होली मना रहे थे। ट्रैक्टर चालक ने एक युवक को ट्रैक्टर के आगे बंपर पर बैठा रखा था। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जोन इंचार्ज सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में चालान किया। ट्रैफिक एसीपी जतिन बंसल ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें