Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओवरस्पीड स्कॉर्पियो डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी साइड से आ रही कार से टकराई

March 6, 2026

ओवरस्पीड स्कॉर्पियो डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी साइड से आ रही कार से टकराई

लुधियाना: सग्गू चौक के नजदीक उस समय भीषण हादसा हो गया, जब ओवरस्पीड स्कॉर्पियो डिवाइडर क्र ॉस कर दूसरी साइड से आ रही साईरॉस कार से टकरा गई। स्कॉर्पियो ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में साईरॉस कार के एयरबैग तक खुल गए, लेकिन गनीमत यह रहा कि उसमे बैठा परिवार बाल-बाल बच गया। यह हादसा बुधवार दोपहर को हुआ, जिसकी सूचना घुमार मंडी चौकी की पुलिस को दी गई।

जानकारी के मुताबिक किचलू नगर की तरफ से साईरॉस कार सवार परिवार जा रहा था। जैसे ही वह सग्गू चौक के नजदीक पहुंचे। तब दूसरी साइड से आ रही ओवरस्पीड स्कॉर्पियो डिवाइडर क्रॉस कर सडक के दूसरी तरफ आ गई और साईरॉस कार को टक्कर मार दी। इस हादसे दौरान स्कॉर्पियो कार का टायर खुलकर काफी दूर तक चला गया। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें