Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिया-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ पहुंचे स्टेडियम, टीम इंडिया को किया चीयर

March 6, 2026

इंडिया-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ पहुंचे स्टेडियम, टीम इंडिया को किया चीयर

Raha Cheering India Match: वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 सेमीफाइनल मैच में बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ पहुंचे। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

राहा ने जीता सबका दिल

तस्वीरों और वीडियो में राहा अपने पिता की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। मैच के रोमांचक पलों में राहा खुशी से ताली बजाती और टीम इंडिया को चीयर करती नजर आईं। आलिया मुस्कुराते हुए बेटी और पति की ओर देखती रहीं। एक अन्य फोटो में रणबीर ने प्यार से अपना सिर राहा के कंधे पर रखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir Kapoor 💮 (@truly.ranbir)

स्टेडियम में पहुंचे और सितारे

रणबीर, आलिया और राहा के अलावा स्टेडियम में वरुण धवन, अनिल कपूर, नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, आकाश अंबानी और श्लोक मेहता जैसे नामचीन सितारे भी मैच का आनंद लेने आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir Kapoor 💮 (@truly.ranbir)

वर्कफ्रंट अपडेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगे। रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम का रोल निभाएंगे, जबकि साईं पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म अल्फा में बॉबी देओल और शरवरी बाग के साथ नजर आएंगी, जो YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें