Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र के बजट में किसानों का 2 लाख रुपए का कर्ज माफ करने की घोषणा

March 7, 2026

महाराष्ट्र के बजट में किसानों का 2 लाख रुपए का कर्ज माफ करने की घोषणा

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में पात्र किसानों के लिए 2 लाख रुपए तक के फसली ऋण माफ करने की शुक्रवार को घोषणा की। गरीब महिलाओं के लिए चलाई जा रही ‘लाडकी बहिन’ योजना को जारी रखने और इसके लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान करने की भी बात कही गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य विधानसभा में अगले वित्त वर्ष के लिए 7,69,467 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र वर्ष 2047 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहे फड़नवीस ने ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कजर्माफी योजना’ के तहत 30 सितंबर, 2025 तक बकाया 2 लाख रुपए तक के फसली ऋण को माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो किसान अपने कर्ज की अदायगी नियमित रूप से करते रहे हैं, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से 50,000 रुपए का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें