Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! हेलिकॉप्टर की कराई गई Emergency Landing, अचानक निकलने लगा धुंआ

March 7, 2026

बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! हेलिकॉप्टर की कराई गई Emergency Landing, अचानक निकलने लगा धुंआ

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जहां, मिली जानकारी के अनुसार उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा) पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी दिक्कत
केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जा रहे थे कि तभी उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से धुआं भर गया। इसके बाद तत्काल हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना में केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, केशव प्रसाद मौर्य का आज कौशांबी में कार्यक्रम था। अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत केशव प्रसाद मौर्य आज सयारा के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में सरस महोत्वस का उद्घाटन करने वाले थे। शनिवार सुबह उनके हेलीकॉप्टर ने जैसे ही लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भरी, उसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आई। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर में धुआं भर गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें