Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Earthquake in Iran: ईरान में फिर आया भूकंप, बंदर अब्बास के पास कांपी धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

March 7, 2026

Earthquake in Iran: ईरान में फिर आया भूकंप, बंदर अब्बास के पास कांपी धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

Earthquake in Iran: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जब देश पहले से ही अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते संघर्ष का सामना कर रहा है, उसी दौरान भूकंप की खबर ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 8:48 बजे (भारतीय समय) ईरान के बंदर अब्बास के पास भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। हालांकि भूकंप ज्यादा शक्तिशाली नहीं था, लेकिन इसके झटके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

 

3 मार्च को भी आया था भूकंप
इससे पहले 3 मार्च को भी ईरान में भूकंप आया था। यह भूकंप गेराश इलाके में दर्ज किया गया था। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी। USGS के अनुसार, उस भूकंप का केंद्र जमीन के लगभग 10 किलोमीटर गहराई में था।

 

यूरेनियम खदान के पास का इलाका
गेराश एक ऐसा इलाका है जो गचिन यूरेनियम खदान के पास माना जाता है। यह खदान बंदर अब्बास के नजदीक स्थित है। गेराश से इस खदान की दूरी लगभग 150 से 180 किलोमीटर बताई जाती है। इस वजह से भूकंप की घटनाओं को लेकर कुछ लोग चिंता भी जता रहे हैं।

अमेरिका में भी आए थे भूकंप के झटके
हाल ही में अमेरिका में भी भूकंप दर्ज किया गया था। USGS के अनुसार, नेवादा राज्य में रविवार सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि वहां भी किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई।

 

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव
इन घटनाओं के बीच ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। खबरों के अनुसार, अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में ईरान की शीर्ष नेतृत्व को भारी नुकसान पहुंचा है। कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की भी हमलों में मौत होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद ईरान पीछे हटने के संकेत नहीं दे रहा है। ईरान लगातार अमेरिका और इजरायल को जवाब देने की कोशिश कर रहा है। ऐसे हालात में भूकंप जैसी प्राकृतिक घटनाएं भी लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें