हरियाणा डेस्कः सफीदों की भाट कॉलोनी स्थित होली के रंग बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 5 महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों का आरोप है कि बाहर का गेट ताला लगा होने से कोई भाग नहीं पाया। फैक्ट्री में काम करने वाली 16 महिलाओं और 2 पुरुषों को जली हालत में बाहर निकाला गया।
मृतक लोगों की पहचान
पूजा (वार्ड नंबर 13, सफीदों)
उषा पत्नी जगदीश (आदर्श कॉलोनी, सफीदों)
पिंकी पत्नी बाबू (सिंघपुरा)
गुड्डी (सफीदों)
एक महिला (पहचान अभी नहीं हुई)
घायलों की पहचान
गंभीर घायलों को पानीपत सिविल अस्पताल और जींद नागरिक अस्पताल भेजा गया। जींद अस्पताल में भर्ती घायलों में सफीदों निवासी रानी (45) पत्नी अनिल कुमार, जगबीर (40) पुत्र चंद्रभान (आदर्श कॉलोनी), पवन कुमार (30) पुत्र बालवीर (निसिंग, करनाल), कश्मीरी (39) पत्नी लाभ सिंह (शिव कॉलोनी), कमलेश (54) पत्नी रमेश (गीता कॉलोनी) और बिमला (60) पत्नी सत कुमार (सफीदों) शामिल हैं।
मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम की धमकी दी, लेकिन डीसी और एसपी ने उचित कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...