Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

फाइनल में अभिषेक और चक्रवर्ती को बाहर नहीं रख सकते : आकाश

March 8, 2026

फाइनल में अभिषेक और चक्रवर्ती को बाहर नहीं रख सकते : आकाश

अहमदाबाद: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमैंटेटर आकाश चोपड़ा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलैवन में अभिषक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का समर्थन किया है। अपनी एक्स प्रोफाइल पर जारी किए वीडियो में उन्होंने कहा कि टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और मुझे नहीं लगता कि टीम खिताबी मुकाबले में कोई बदलाव होना चाहिए।

चोपड़ा ने कहा, ‘वरुण और अभिषेक का कोई खास प्रदर्शन न होने के बावजूद, आप फाइनल में पहुंच गए हैं, इसलिए मुझे लगता है कि आप फाइनल में टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘अभिषेक अभी भी नं.1 टी20 बल्लेबाज है। वहीं, मैं स्पिन गेंदबाजी में वरुण के साथ जाऊंगा। कुलदीप को लाने का लालच हो सकता है, लेकिन मैं वरुण को चुनूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि एक दिन ऐसा आएगा जब सब कुछ बदल जाएगा, इसलिए मैं बिना किसी बदलाव के वाली प्लेइंग इलैवन का समर्थन करूंगा।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें