Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सौरभ बेदी की बाहों में झूमती नजर आई मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर उड़ी डेटिंग की अफवाहें

March 9, 2026

सौरभ बेदी की बाहों में झूमती नजर आई मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर उड़ी डेटिंग की अफवाहें

एंटरटेनमेंट डेस्क: मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनके ब्रेकअप के बाद से ही उनका नाम अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ा जा रहा है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने उनकी डेटिंग की अफवाहों को फिर हवा दे दी है। इस बार उनका नाम सौरभ बेदी के साथ जोड़ा जा रहा है, जो रियलिटी शो MTV Splitsvilla के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका और सौरभ साथ में कैमरे के सामने फोटो और वीडियो शूट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सौरभ ने मलाइका को अपनी बांहों में लिया हुआ है और दोनों मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं, क्योंकि सोरभ उम्र में मलाइका से काफी छोटे बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद मलाइका के रेस्टोरेंट में हुई एक पार्टी का है। इस पार्टी में कई सेलिब्रिटी और उनके करीबी दोस्त भी मौजूद थे। इसी दौरान सौरभ और मलाइका ने साथ में फोटो खिंचवाई और वीडियो भी बनाए। बाद में सौरभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें दोनों हंसते-मुस्कुराते और पोज देते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में सौरभ मलाइका को गले लगाते भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मलाइका का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले उनका नाम हीरा व्यापारी Harsh Mehta के साथ भी चर्चा में आया था। दोनों को कई बार साथ देखा गया था और इटली ट्रिप के दौरान उनकी एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस समय भी उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि मलाइका ने इन अफवाहों पर कभी खुलकर कोई बयान नहीं दिया और किसी भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TheGossipgully.com (@gossipgully)

 

अगर मलाइका की पिछली रिलेशनशिप की बात करें तो वह लंबे समय तक अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में थीं। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे सार्वजनिक कर दिया था। दोनों को कई बार साथ में छुट्टियां मनाते और पार्टियों में देखा गया था। यहां तक कि उनकी शादी की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखते हैं और अच्छे दोस्त बताए जाते हैं।

फिलहाल मलाइका और सौरभ की नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर अभी तक मलाइका की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए इसे सिर्फ अफवाहों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें