Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gautam Gambhir ने द्रविड़ वं वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित की T-20 विश्व कप की जीत

March 10, 2026

Gautam Gambhir ने द्रविड़ वं वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित की T-20 विश्व कप की जीत

अहमदाबाद: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने 2026 टी-20 विश्व कप की जीत को उनसे पहले कोच रहे राहुल द्रविड़ और सैंटर ऑफ एक्सीलैंस प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित किया है। इसके अलावा उन्होंने मुख्य चनयकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह को भी धन्यवाद कहा है। खिताब जीतने के बाद प्रैस कांफ्रैंस में गंभीर ने कहा, मुझे लगता है कि सबसे पहले मुझे ये ट्रॉफी राहुल भाई को समर्पित करनी चाहिए, और फिर वीवीएस लक्ष्मण भाई को भी, क्योंकि राहुल भाई ने अपने कार्यकाल में भारतीय टीम को इस परिस्थिति में रहने लायक बनाया और इसके लिए मुझे उन्हें धन्यवाद कहना चाहिए।

लक्ष्मण बंद दरवाजे के पीछे निस्वार्थ भाव से भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ कर रहे हैं क्योंकि सीओई भारतीय क्रिकेट की पाइपलाइन है। अजीत को भी धन्यवाद कहना चाहिए क्योंकि उनकी काफी आलोचना होती है, लेकिन वह अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। अंत में मैं जय (शाह) भाई को भी धन्यवाद कहूंगा क्योंकि जब मैं अपने कार्यकाल के सबसे बुरे दौर में था तो बहुत सारे लोगों को फोन मेरे पास नहीं आया था।

चाहे वह न्यूजीलैंड सीरीज के बाद हो या फिर दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद जिस एक व्यक्ति का मुझे फोन आया वह जय भाई ही थे। इस काम के लिए मेरे ऊपर भरोसा जताने पर मैं उन्हें धन्यवाद कहूंगा क्योंकि मुझे अच्छे से याद है कि जब मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी तब मेरे पास किसी फ्रैंचाइजी के साथ भी मुख्य कोच का अनुभव नहीं था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें