Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘The Kerala Story 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, जानें अब तक कितना कमा चुकी है फिल्म

March 10, 2026

‘The Kerala Story 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, जानें अब तक कितना कमा चुकी है फिल्म

The Kerala Story 2 BO Day 11: ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। विवादित विषय पर बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और अब यह अपनी लागत निकालने के बाद मुनाफे की ओर बढ़ चुकी है। खास बात यह है कि बिना बड़े स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

पहले 10 दिनों में कैसी रही कमाई

कानूनी अड़चनों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी और पहले दिन इसका कलेक्शन लगभग 75 लाख रुपये रहा। हालांकि दूसरे दिन से फिल्म की कमाई में तेजी आई।

पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन: 22.34 करोड़ रुपये

8वें दिन की कमाई: 2.7 करोड़ रुपये

9वें दिन की कमाई: 3.75 करोड़ रुपये

10वें दिन का कलेक्शन: 3.3 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों से साफ है कि शुरुआती दिनों के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली।

ये भी पढ़ें :

दूसरे सोमवार को कितना कमाया?

ट्रेड रिपोर्ट्स के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। उस दिन फिल्म ने करीब 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इसके साथ ही The Kerala Story 2 की 11 दिनों की कुल नेट कमाई लगभग 34.70 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 40.61 करोड़ रुपये हो चुका है।

पहली फिल्म से कैसी है तुलना

अगर तुलना The Kerala Story से की जाए तो सीक्वल की कमाई थोड़ी कम दिखाई देती है। पहली फिल्म ने लगभग 6.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शानदार शुरुआत की थी और बाद में करीब 220 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया था।

हालांकि सीक्वल उस स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, लेकिन सीमित बजट के कारण इसका प्रदर्शन अभी भी अच्छा माना जा रहा है।

ये भी देखें :

बजट से आगे निकलकर कमाया मुनाफा

करीब 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत पहले ही निकाल ली है और अब मुनाफा कमाने लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म अभी तक 17 प्रतिशत से ज्यादा प्रॉफिट कमा चुकी है और साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

फिल्म को Border 2 के मुनाफे के रिकॉर्ड को पार करने के लिए करीब 36.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन चाहिए। फिलहाल यह लक्ष्य से लगभग 3 करोड़ रुपये दूर है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म इस आंकड़े को भी पार कर सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें