Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी; रन मशीन King Kohli पहले स्थान पर

March 11, 2026

IPL के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी; रन मशीन King Kohli पहले स्थान पर

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें सर्वाधिक रन विराट कोहली के नाम पर हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी शामिल है, जो इस लीग में भारतीय खिलाड़ियों के दबदबे को दर्शाता है। लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

1/ Virat Kohli

रन-मशीन कोहली अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) की ओर से ही आईपीएल खेले हैं। कोहली ने आईपीएल करियर में 267 मुकाबले खेले, जिसमें 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले। कोहली इस लीग में 291 छक्के और 771 चौके लगा चुके हैं।

2/ Rohit Sharma

साल 2008 से अब तक रोहित शर्मा ने सिर्फ 2 ही टीमों की तरफ से यह लीग खेली है, जिसमें 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाए। उनके बल्ले से 302 छक्के और 640 चौके निकले हैं।

3/ Shikhar Dhawan

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2008 से 2024 के बीच आईपीएल करियर में कुल 222 मैच खेले, जिसमें 35.25 की औसत के साथ 6,769 रन अपने नाम किए। इस दौरान धवन के बल्ले से 152 छक्कों और 768 चौकों के साथ कुल 2 शतक और 51 अर्धशतक आए।

4/ David Warner

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2009 से 2024 के बीच में कुल 184 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 40.52 की औसत के साथ 6,565 रन जोड़े। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 62 अर्धशतक निकले। वॉर्नर ने इस लीग में 236 छक्के और 663 चौके लगाए हैं।

5/ Suresh Raina

इस खिलाड़ी ने साल 2008 से 2021 के बीच आईपीएल करियर में कुल 205 मैच खेले, जिसमें 32.51 की औसत के साथ 5,528 रन जुटाए। इस दौरान उनके बल्ले से 203 छक्के और 506 चौके निकले। रैना ने आईपीएल करियर में 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें