
Rashifal 11 March 2026: चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाने वाला बसोड़ा और शीतलाष्टमी का पर्व आस्था और परंपरा से जुड़ा खास दिन माना जाता है। इस दिन मां शीतला की पूजा कर परिवार के स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
आज अष्टमी तिथि पूरे दिन और रात के बाद भोर 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक वज्र योग रहेगा, जिसके बाद सिद्धि योग प्रारंभ होगा। वहीं रात 10 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में कई राशियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आया है।
मेष राशि
आज आपका दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो भविष्य में आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आपके काम भी सुचारु रूप से पूरे होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और बच्चों के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
वृष राशि
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। कारोबार करने वालों को धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि कुछ लोग प्रतिस्पर्धा के कारण आपके खिलाफ अफवाह फैलाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन इसका आपके सम्मान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
मिथुन राशि
आज कई नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। सफलता पाने के लिए आपको लगातार प्रयास करते रहना होगा। कला और संगीत से जुड़े लोगों को खास मौके मिल सकते हैं। निजी जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क राशि
आज आप नई योजनाओं के साथ अपने आर्थिक भविष्य को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा और पढ़ाई में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक डील के फाइनल होने की भी संभावना है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि शाम का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 5
कन्या राशि
आज का दिन लाभ और संतोष देने वाला रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आप अपने कामों में सफलता हासिल करेंगे और सामाजिक रूप से भी सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपका मान-सम्मान और बढ़ सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
तुला राशि
कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और सीनियर्स से अच्छी रेटिंग मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि
आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर मन में उलझन हो सकती है, लेकिन दोस्तों से बात करने पर आपको राहत मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए नई चीजें सीखने का अच्छा मौका है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 3
धनु राशि
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे और परिवार के साथ मिलकर घर के कामों में हाथ बंटा सकते हैं। रिश्तों में चल रही अनबन भी खत्म हो सकती है। छात्रों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मकर राशि
आज बड़ों की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। कारोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी और नए लोगों से मुलाकात आपके लिए अवसर लेकर आ सकती है। सकारात्मक सोच और मेहनत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
कुंभ राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आप अपने काम धैर्य और अनुशासन के साथ पूरा करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1
ये भी पढ़ें:
मीन राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार में विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने और दोस्तों के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
मेष: दिन शुभ रहेगा...