एर्नाकुलम (केरल): पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सरकार खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट के समय भारत अपने लोगों को कभी अकेला नहीं छोड़ता।
केरल के एर्नाकुलम में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात को लेकर भारत के लोगों का चिंतित होना स्वाभाविक है, क्योंकि वहां लाखों भारतीय काम करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वहां मौजूद भारतीयों की सुरक्षा और मदद के लिए लगातार काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- आईसीसी टी20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बरकरार, ईशान किशन और संजू सैमसन ने लगाई लंबी छलांग
पीएम मोदी ने कहा, “आज वेस्ट एशिया में जो स्थिति बनी हुई है, उसे लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। लेकिन आपको याद रखना चाहिए कि आज देश में BJP-NDA की सरकार है। जब भी कोई भारतीय संकट में पड़ा है, हमने उसकी सुरक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई है। नया भारत अपने नागरिकों को मुश्किल में नहीं छोड़ता।”
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि खाड़ी देशों में भारतीय दूतावास और मिशन 24 घंटे लोगों की मदद कर रहे हैं। वहां फंसे भारतीयों को रहने की जगह, भोजन और सुरक्षा जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने भारतीयों का ख्याल रखने के लिए खाड़ी देशों की सरकारों का भी आभार जताया।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्विक संकट के समय कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है और भड़काऊ बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। PM मोदी ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी वैश्विक संकट के समय भी राजनीति करने में लगी है। वह जानबूझकर ऐसे बयान दे रही है जिससे व्यवधान पैदा हो और लोगों के बीच भ्रम फैले।”
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla :अक्षय कुमार ने शेयर किया ‘भूत बंगला’ का खौफनाक पोस्टर, कल आएगा फिल्म का टीज़र
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने केरल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय से कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF और वामपंथी LDF की सरकारें बारी-बारी से सत्ता में आती रही हैं। उन्होंने लोगों से इस पैटर्न को बदलने और राज्य के विकास के लिए BJP-NDA को मौका देने की अपील की। PM मोदी ने कहा, “आपने कांग्रेस और लेफ्ट को 70 साल से ज्यादा समय दिया है। अब एक बार BJP-NDA को भी मौका दीजिए, ताकि हम केरल के विकास के लिए काम कर सकें और आपको विकसित केरल की झलक दिखा सकें।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...