
दुबई: स्टार भारतीय लेफ्ट-हैंडर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आईसीसी पुरुष टी-20 बैटिंग रैंकिंग में पहले दो स्थान पर हैं। यह पहली बार है जब किसी भारतीय बैटिंग जोड़ी ने इस फॉर्मेट में पहले-दो स्थान हासिल किए हैं। किशन की नजर टी-20 बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय बनने पर भी है। बॉलिंग रैंकिंग में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का टॉप पर राज खत्म हो गया, हालांकि वह 14 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा रन दिए, जबकि पेसर जसप्रीत बुमराह, जो फाइनल में 15 रन देकर 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे, एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए, जबकि स्पिनर अक्षर पटेल और ऑलराऊंडर हार्दिक पांड्या 17वें और 46वें स्थान पर हैं।
अभिषेक शर्मा के अभी 875 रेटिंग प्वाइंट्स हैं?वह अभी भी टेबल में टॉप पर हैं, जबकि किशन ने कीवी टीम के खिलाफ 25 गेंदों में 52 रन और सैमीफाइनल में इंगलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में 39 रन बनाकर इंगलैंड के फिल साल्ट और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। किशन (871 प्वाइंट्स) के पास विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा की बराबरी करने और इस फॉर्मेट में टॉप पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय बैट्समैन बनने का भी मौका है।
बड़े फायदे पाने वाले दूसरे खिलाड़ियों में इंगलैंड के जैकब बेथेल हैं, जिनकी सैमीफाइनल में इंडिया के खिलाफ सैंचुरी ने उन्हें करियर के बैस्ट 16वें पोजिशन पर पहुंचा दिया है और प्लेयर ऑफ द टूर्नामैंट संजू सैमसन, जिनकी वैस्ट इंडीज के खिलाफ नॉट आऊट 97 रन की पारी और इंगलैंड-न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन के एक जैसे स्कोर ने उन्हें 22वें स्थान पर पहुंचा दिया है।
शिवम दुबे (4 पायदान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर) और विल जैक्स (8 पायदान ऊपर 58वें स्थान पर) भी आगे बढ़े हैं। बॉलिंग रैंकिंग में टूर्नामैंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर खत्म करने के बाद भी, इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का टॉप पर राज खत्म हो गया है। अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान, जो टी20 बॉल्ंिाग रैंकिंग में 4 साल से ज्यादा समय से टॉप पर हैं, वापस नं.1 पर आ गए हैं, जबकि इंगलैंड के एक और लेग स्पिनर आदिल राशिद भी एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं।