नई दिल्ली: ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 291 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। राज्य में कुल 294 सीटें हैं, जिनमें से 3 सीटें पार्टी ने अपने सहयोगी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) को दी हैं।
BGPM के नेता अनित थापा की पार्टी दार्जिलिंग, कुर्सेओंग और कलिम्पोंग सीटों से चुनाव लड़ेगी। चुनाव दो चरणों में होंगे, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 4 मई को मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक खत्म हो जाएगी। TMC प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला सुवेंदु अधिकारी से होगा, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।
यह भी पढ़ें- क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इन 3 विधायकों को किया निलंबित
TMC मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य दमदम उत्तर सीट से, तृणमूल कांग्रेस के MLA मदन मित्रा कमरहाटी सीट से, तृणमूल कांग्रेस के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम कोलकाता पोर्ट सीट से, कुणाल घोष बेलेघाटा सीट से और डॉ. शशि पांजा श्यामपुकुर सीट से मैदान में हैं। हालांकि, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को बेहाला पश्चिम से टिकट नहीं मिला। उनकी जगह रत्ना चटर्जी को बेहाला पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल | TMC ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग दो फेज़ में होगी – 23 और 29 अप्रैल को – जिसमें क्रमशः 152 और 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। pic.twitter.com/Gt8cTTBQvB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने तीन सीटें BGPM को दी हैं और बाकी 291 सीटों पर TMC चुनाव लड़ेगी। उन्होंने BJP पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी चुनाव से पहले गैस संकट पैदा कर रही है और डर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे BJP को वोट न दें और “बंगाल के लिए वोट करें।” उन्होंने यह भी दावा किया कि 2026 में TMC पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेगी और 226 से अधिक सीटें हासिल करेगी।
ममता बनर्जी ने केंद्र की सरकार (NDA) पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार की शक्तियां कम की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों को हटा दिया गया है और राज्य में केंद्रीय बल तैनात हैं, जिससे प्रशासन प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें- ‘गोद लेने वाली माताओं को 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
उन्होंने लोगों से कहा कि वे पैसों के लालच में वोट न करें, बल्कि अपनी पहचान और बंगाल के हित में वोट दें। पश्चिम बंगाल में पिछला विधानसभा चुनाव 2021 में हुआ था, जिसमें TMC और BJP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...