Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला साइबर पुलिस ने सैन्य पुलिस के जवानों को दी साइबर तकनीक के बारे में विशेष जानकारी

March 17, 2026

अंबाला साइबर पुलिस ने सैन्य पुलिस के जवानों को दी साइबर तकनीक के बारे में विशेष जानकारी

अंबाला शहर : आज के इस डिजिटल युग में तकनीक हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा मानी जाती है, वहीं साइबर अपराधों की चुनौतियां भी तेजी से बढ़ी हैं। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मिलिट्री पुलिस सेंटर में भारतीय सेना के जवानों के लिए एक विशेष साइबर तकनीकी जानकारी सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें अंबाला साइबर पुलिस की टीम से पी.एस.आई रवि कुमार और उनके साथियों ने जवानों को साइबर अपराध की बारीकियों से अवगत कराया।

जिसका मुख्य उद्देश्य सैन्य कर्मियों को नवीनतम साइबर खतरों, तकनीकी सुरक्षा उपायों और डिजिटल फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में शिक्षित करना रहा है। बता दें कि मिलिट्री पुलिस ने अपने जवानों की तकनीकी क्षमता और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए विशेष रूप से अंबाला साइबर पुलिस टीम को आमंत्रित किया था। जहां लेर के दौरान फिशिंग, डेटा सुरक्षा, सोशल मीडिया सेफ्टी और साइबर अपराधों के नए तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें