Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: मंडी में पीलिया का कहर जारी, 19 वर्षीय नवविवाहिता की PGI चंडीगढ़ में मौत

March 19, 2026

Himachal: मंडी में पीलिया का कहर जारी, 19 वर्षीय नवविवाहिता की PGI चंडीगढ़ में मौत

हिमाचल डेस्कः जिला मंडी के उपमंडल गोहर में पीलिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। नेहरा पंचायत के रौड़ी गांव की 19 वर्षीय शानिया पत्नी सौरभ ने पीजीआई चंडीगढ़ में देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के साथ क्षेत्र में पीलिया से मौतों की संख्या 2 हो गई, जबकि मरीजों का आंकड़ा 210 से अधिक पहुंच चुका है।

जानकारी के अनुसार शानिया को एक सप्ताह पहले पीलिया के लक्षण दिखने पर सिविल अस्पताल गोहर में भर्ती किया गया। हालत बिगड़ने पर उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां भी सुधार न होने पर पीजीआई भेजा गया। लगातार इलाज के बावजूद वह बच नहीं सकीं।

क्षेत्र में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर नाकामी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस जानलेवा बीमारी पर काबू पाया जा सके।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें