Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

March 19, 2026

नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क: जापान की फिल्म और एनीमेशन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर त्सुतोमु शिबायामा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आखिरकार 6 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से एनीमे की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।

त्सुतोमु शिबायामा को खास तौर पर लोकप्रिय कार्टून शो डोरेमॉन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई वर्षों तक इस सीरीज को निर्देशक के रूप में संभाला और इसे दुनिया भर में पहचान दिलाई। उनके काम की वजह से ही डोरेमॉन, नोबिता और शिजुका जैसे किरदार घर-घर में मशहूर हुए। उनके निधन की जानकारी जापानी एनीमेशन स्टूडियो Asia-Do Animation Works ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दी। स्टूडियो ने बताया कि शिबायामा ने 20 से ज्यादा साल तक डोरेमॉन के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

बताया जा रहा है कि त्सुतोमु शिबायामा काफी समय से फेफड़ों का कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

करियर

उन्होंने 1963 में टोई एनिमेशन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। खासतौर पर 1979 से 2005 तक डोरेमॉन सीरीज के निर्देशन में उनका बड़ा योगदान रहा, जिससे यह शो बच्चों के साथ-साथ बड़ों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हो गया। एनीमेशन की दुनिया में उनके शानदार काम को देखते हुए उन्हें ‘फादर ऑफ नेशनल एनीमेशन’ जैसे सम्मान से नवाजा गया था। अपने लंबे करियर में उन्होंने 20 से ज्यादा जापानी फिल्मों का निर्देशन भी किया। त्सुतोमु शिबायामा का जाना एनीमेशन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें