Dhurandhar 2 BO Day 2: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई हुई है। फिल्म ने रिलीज के महज 48 घंटों में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि पेड प्रीव्यू शो से 43 करोड़ की कमाई के बाद, फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ और दूसरे दिन करीब 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
हर भाषा में शानदार प्रदर्शन
फिल्म ने हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करते हुए 78.94 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अन्य भाषाओं में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला तेलुगु में 1.30 करोड़, तमिल में 0.44 करोड़, कन्नड़ में 0.03 करोड़ और मलयालम में 0.01 करोड़ का कारोबार दर्ज किया गया।
रणवीर सिंह के करियर में नई ऊंचाई
‘धुरंधर 2’ ने रणवीर सिंह के करियर में नया मुकाम हासिल कर लिया है। यह फिल्म उनकी चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और ‘बाजीराव मस्तानी’ के लाइफटाइम कलेक्शन (184 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म की नजर ‘सिम्बा’ के 240.22 करोड़ के आंकड़े पर है, जिसे यह जल्द पार कर सकती है।
ये भी देखें :
ईद वीकेंड से और बढ़ेंगी उम्मीदें
फिल्म की शानदार शुरुआत के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ईद वीकेंड पर इसकी कमाई में और उछाल आएगा। माना जा रहा है कि फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।
दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स
एक्शन और थ्रिल से भरपूर ‘धुरंधर 2’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि रणवीर सिंह के स्टारडम को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :
रणवीर सिंह के करियर की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (इंडिया नेट कलेक्शन)
धुरंधर: 894.49 करोड़
पद्मावत: 300.26 करोड़
सिम्बा: 240.22 करोड़
धुरंधर 2: 226.27 करोड़ (2 दिन में)
बाजीराव मस्तानी: 184 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: 153.30 करोड़
गली बॉय: 139.38 करोड़
राम लीला: 117.53 करोड़
83: 102 करोड़
दिल धड़कने दो: 76.88 करोड़
मेष: दिन शुभ रहेगा...