Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भूत बंगला’ का टीज़र बना फैमिली फेवरेट, अक्षय कुमार के कमबैक से थिएटर में दर्शकों का दिखा ज़बरदस्त रिएक्शन

March 21, 2026

‘भूत बंगला’ का टीज़र बना फैमिली फेवरेट, अक्षय कुमार के कमबैक से थिएटर में दर्शकों का दिखा ज़बरदस्त रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क: बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म ‘भूत बंगला’ जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, थिएटर जाने वाले दर्शकों के बीच धूम मचा रही है। सिनेमा हॉल हंसी, रोमांच और उत्साह से भर गए हैं। जैसे ही लोग थिएटर में एंट्री कर रहे हैं। वहां लगी काली बिल्ली और अक्षय कुमार के पोस्टर्स के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखे जा रहे हैं। परिवार और खासकर बच्चे थिएटर के इस डरावने और मजेदार अनुभव को काफी पसंद कर रहे हैं।

​एक्साइटमेंट साफ तौर पर देखी जा सकती है, जब बड़े पर्दे पर फिल्म का टीज़र चलता है, तो दर्शक उसे सिर्फ देख नहीं रहे हैं, बल्कि इस अनोखे अनुभव का पूरा आनंद ले रहे हैं। पूरे थिएटर में दर्शक फिल्म के अजीबोगरीब और डरावने-कॉमेडी वाले अंदाज़ पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। टीज़र में हंसी और हल्के डर का जो अनोखा तालमेल दिखाया गया है, वह लोगों के दिल को छू रहा है और यह फिल्म अभी से ही सबकी फेवरेट बन गई है।

यह फिल्म अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन के उस धमाकेदार रीयूनियन को दिखाती है, जिसका सबको सालों से इंतज़ार था। यह ऐसी जोड़ी है जो अपनी कल्ट कॉमेडी फिल्मों के लिए जानी जाती है।

उनकी साथ में की गई फिल्मों ने हमेशा दर्शकों के दिल को छुआ है, इसलिए इस बार भी हंसी-मजाक, भारी कन्फ्यूजन और अफरा-तफरी से भरे एक ज़बरदस्त एंटरटेनर की उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं।

​बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा) और केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर पेश कर रहे हैं ‘भूत बंगला’, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तबू और राजपाल यादव जैसे सितारे नज़र आएंगे।

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें