
नई दिल्ली: एयर इंडिया की एक बड़ी गलती सामने आई है। दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा, क्योंकि उसमें ऐसा विमान भेज दिया गया था जिसे कनाडा में उड़ान भरने की अनुमति ही नहीं थी।
यह भी पढ़ें:
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खबर, चैत्र नवरात्रि पर IRCTC लाया खास टूर पैकेज; जानें किराया और सुविधाएं
‘कायरो अमेरिका इस बात को याद रखेगा’, होर्मुज संकट पर साथ न देने पर NATO पर भड़के ट्रंप
‘हमारा बस एक ही लक्ष्य, BJP को सत्ता से हटाना’, ईद समारोह में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
यह फ्लाइट (AI185) गुरुवार सुबह 11:34 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था और विमान पूर्व दिशा में उड़ रहा था। लेकिन करीब 4 घंटे बाद, जब यह विमान चीन के कूनमिंग इलाके के पास पहुंचा, तब एयरलाइन को पता चला कि यह विमान कनाडा के लिए मंजूर नहीं है।
असल में, यह फ्लाइट बोइंग 777-200LR विमान से उड़ाई जा रही थी, जबकि एयर इंडिया को फिलहाल कनाडा के लिए सिर्फ बोइंग 777-300ER विमान इस्तेमाल करने की अनुमति है। अलग-अलग देशों में विमान और उनके मॉडल के लिए अलग-अलग मंजूरी होती है।
जैसे ही यह गलती सामने आई, विमान को तुरंत वापस दिल्ली बुला लिया गया। कुल मिलाकर यह विमान करीब 8 घंटे तक हवा में रहा और लगभग 7:19 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली वापस उतर गया। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रहे।
एयर इंडिया ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि फ्लाइट को “ऑपरेशनल समस्या” के कारण वापस लाया गया और यह फैसला नियमों के अनुसार लिया गया। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी और बताया कि दिल्ली में उन्हें होटल और दूसरी सुविधाएं दी गईं। बाद में सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया। इस घटना से एयर इंडिया को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है, क्योंकि बोइंग 777 जैसे बड़े विमान हर घंटे करीब 8 से 9 टन ईंधन खर्च करते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...