
नेशनल डेस्क: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। पार्टी इस बार अकेले नहीं, बल्कि पांच अन्य पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, ताकि बीजेपी के खिलाफ वोट एकजुट रह सकें। असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बताया कि राज्य में कुल 126 सीटें हैं, जिनमें से कांग्रेस 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। गोगोई ने कहा कि हमारा मकसद हिमंत सरकार को सत्ता से हटाना है।
यहां भी पढ़ें-
महंगे मिडिल ईस्ट तेल से छुटकारा, भारत ने खोजा सस्ता विकल्प; अब यहां से मंगा रहा तेल
अमेरिका-इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर सेंटर पर किया हमला, जवाब में हिंद महासागर में मिसाइल दागी; बढ़ा तनाव
गंगा के बाद अब मंदिर के पास उड़ाई इफ्तार की दावत, वायरल हुई Video; लोगों ने जताई नाराजगी
इस बार असम में कुल 6 विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस, असम जातीय परिषद, रायजोर दल, CPI(M), CPI(ML) और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस। गौरव गोगोई का कहना है कि इस गठबंधन का मकसद है कि BJP विरोधी वोट बंटे नहीं, जिससे सत्ता में बदलाव हो सके।
गोगोई ने कहा कि उनका लक्ष्य हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाना है। उनका मानना है कि अगर विपक्ष एकजुट रहा, तो चुनाव में बड़ा बदलाव हो सकता है।
कांग्रेस ने अब तक कुल 94 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। हाल ही में जारी चौथी सूची में 7 नए नाम शामिल किए गए हैं, जैसे जयंत बोरा (पूर्व BJP नेता), बिदिशा नियोग, रोहित परिगा, जॉय प्रकाश दास, ज्ञानदीप मोहन, प्राण कुर्मी और राहुल रॉय।
गठबंधन के तहत कांग्रेस ने रायजोर दल के लिए 11 सीटें छोड़ी हैं। यह समझौता अखिल गोगोई और गौरव गोगोई के बीच एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया।
उम्मीदवार 23 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। आखिरी दिन (सोमवार) को बड़ी संख्या में नामांकन होने की उम्मीद है। बताते चलें कि, असम चुनाव में कांग्रेस इस बार मजबूत गठबंधन के साथ मैदान में उतर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि एकजुट विपक्ष बीजेपी को कड़ी टक्कर देगा और चुनाव के नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...