Karnataka Road Accident: कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में देवनहल्ली के बाहरी इलाके रानी क्रॉस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए।
लॉरी और टीटी वाहन की जोरदार टक्कर
यह हादसा NH 648 पर हुआ, जो होसकोटे और डबासपेट को जोड़ता है। जानकारी के अनुसार, एक लॉरी हाईवे से सर्विस रोड पर आ रही टीटी (ट्रैवलर) गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टीटी वाहन का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कर्नाटक: बेंगलुरु ग्रामीण जिले में देवनहल्ली के बाहरी इलाके में रानी क्रॉस के पास एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। यह हादसा NH 648 पर हुआ, जो होसकोटे और डबासपेट को जोड़ता है। एक लॉरी हाईवे से सर्विस रोड पर आ रही एक TT गाड़ी से टकरा गई। टक्कर लगने से…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2026
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान जयम्मा (60), यशोदाम्मा (60) और गंगा (38) के रूप में हुई है। सभी महिलाएं तुमकुरु जिले के टिपटूर क्षेत्र की रहने वाली थीं।
घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल लोगों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें केम्पम्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।
ये भी देखें :
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
देवनहल्ली ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...