Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहाली में बड़ी घटना: बॉयफ्रेंड के घर फंदे से लटका मिला युवती का शव

March 22, 2026

मोहाली में बड़ी घटना: बॉयफ्रेंड के घर फंदे से लटका मिला युवती का शव

पंजाब डेस्क: मोहाली के खरड़ क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बता दें कि युवती का शव उसके बॉयफ्रेंड के घर में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान जालंधर के हरदयाल नगर निवासी अनामिका के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जालंधर से मिलने आई थी युवती

जानकारी के अनुसार, अनामिका और युवराज नामक युवक के बीच करीब डेढ़ साल से संबंध थे। 19 मार्च की रात वह जालंधर से खरड़ स्थित युवक के घर उससे मिलने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 11:30 बजे वहां पहुंची, लेकिन अगले ही दिन सुबह उसका शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का आरोप, प्रताड़ना से उठाया कदम

मृतका के परिजनों ने युवक युवराज पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के भाई का कहना है कि दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था और इसी कारण युवक ने उसे इस हद तक परेशान किया कि उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। परिजनों का मानना है कि यह सिर्फ आत्महत्या नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरी साजिश या मानसिक उत्पीड़न हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए, पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें